झुंझुनूं जिले की सूरजगढ़ तहसील के जाखोद गांव का निवासी जोकर पिछले 9 वर्षों से मानसिक असंतुलन के चलते लोहे की जंजीरों में कैद की जिंदगी जीने को मजबूर है। जोकर पहले कुओं की खुदाई का काम करता था, लेकिन मानसिक संतुलन बिगड़ने के बाद उसका व्यवहार अनियंत्रित हो गया। पत्नी नरेश देवी ने हरसंभव इलाज करवाया, परंतु सुधार नहीं हुआ।