पीलीभीत: गढ़वा खेड़ा में घोड़े से टकराई बाइक, युवक की मौत; मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था
पीलीभीत-खुटार नेशनल हाईवे पर गढ़वा खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव सिमरा महीपत निवासी शिवा शुक्ला पुत्र वेद प्रकाश शुक्ला अपने मामा के घर सबलपुर खास से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। सुबह करीब छह बजे गढ़वा खेड़ा क्षेत्र में अचानक सड़क पर आए घोड़े से उसकी बाइक टकरा गई।