पट्टी: गौहानी गांव की युवती को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
सुल्तानपुर जनपद के थाना लंभुआ क्षेत्र के कमरपुर गांव निवासी कैफ उर्फ सेबू कुछ दिन पूर्व गौहानी गांव से एक युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ लेकर फरार हो गया था। घटना के बाद युवती के परिजनों ने थाना आसपुर देवसरा पहुंचकर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में आसपुर देवसरा पुलिस सक्रिय हो गई।