फारबिसगंज: बथनाहा स्थित सिंचाई परियोजना के वर्षों से बंद पड़े ड्रेनेज कार्यालय में लगीं आग
बथनाहा वार्ड संख्या 26 स्थित सिंचाई परियोजना के वर्षों से बंद पड़े ड्रेनेज कार्यालय में अचानक से आग की लपटें उठने लगी. जिसको देखकर स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गयी. बता दे कि बथनाहा स्थित वर्षों से बंद ड्रेनेज कार्यालय सिंचाई प्रमंडल नरपतगंज के नियंत्रणाधीन बताया जा रहा है. बताते चले बथनाहा में हाट लगी होने के कारण लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है.