फारबिसगंज: ढोलबज्जा में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल, इलाज जारी
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के ढोलबज्जा वार्ड संख्या 6 में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में चारों घायलों का इलाज किया जा रहा है.