फारबिसगंज: दारोगी सिंह हनुमान मंदिर में शनिवार को देवर्षि नारद की जंयती धूमधाम से मनाई गई
शहर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित दारोगी सिंह हनुमान मंदिर में शनिवार को देवर्षि नारद की जंयती मंदिर पुजारी राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मनायी गई। इस मौके पर नारद मुनि की पूजा- अर्चना के बाद भक्त-जनों के द्वारा सामूहिक रूप से भक्ति-गीत, भजन प्रस्तुत किया गया। पुजारी ने भक्तों को बताया कि नारदजी ईश्वर के परम भक्त थे।