बेलसंड: बेलसंड विधानसभा को मिली बड़ी सौगात, परसौनी में खुलेगा डिग्री कॉलेज विधायक ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा
बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से डिग्री कॉलेज की मांग अब पूरी हो गई है। परसौनी प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने को सरकार की मंजूरी मिल गई है।बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया था अब क्षेत्र को इसकी सौगात मिलेगी।