डीग: जनूथर क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश से हुई तबाही, किसानों ने मुआवजे की उठाई मांग
कस्बा जनूथर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बे-मौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी ने रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। फसल बर्बादी से परेशान किसानों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामस्वरूप मीणा को ज्ञापन सौंपकर उचित मुआवजे की मांग की।