उरई: उरई में महिला क्रेन की चपेट में आकर घायल, इलाज के दौरान हुई मौत, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Sep 19, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक महिला के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, मृतक महिला उरई के करसन रोड पर क्रेन की चपेट में आ गई जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई, वहीं महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।