उरई: उरई कोतवाली क्षेत्र के तुलसी नगर में पारिवारिक विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद
Orai, Jalaun | Sep 19, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर उरई के तुलसी नगर में एक परिवार के दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, वही देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी, वहीं मारपीट करने का यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।