बदायूं: नूरनगला गांव में घर से बारात में ले जाने की कहकर ले गए युवक को गांव के लोगों ने मारपीट कर किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 15, 2024 बदायूं की फैजगंज बेहटा क्षेत्र के नूर नगला गांव में घर से बारात में ले जाने की कह कर ले गए युवक को गांव के ही लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक के परिजनों ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। घायल युवक को ईलाज व मेडीकल परीक्षण के लिये बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया।घायल युवक अरविंद पुत्र रामबहादुर निवासी नूरनगला का निवासी है।