बदायूं: परौली गांव में सरकारी ट्यूबवेल पर बाइक के पार्ट्स धोने गए मैकेनिक को दबंगों ने मारपीट कर किया घायल, उपचार जारी
Budaun, Budaun | Jul 14, 2024 बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के परौली गांव में सरकारी ट्यूबवेल पर बाइक का सामान धोने गए बाइक मैकेनिक को दबंगों ने डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज व मेडीकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक मुख्तियार पुत्र अहमद रजा निवासी परौली थाना बिल्सी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ममाले की जांच पड़ताल कर रही है।