बदायूं: ग्राम पापड़ हमजापुर की अरिल नदी पार करते समय किसान की डूबकर हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 15, 2024 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के ग्राम पापड़ हमजापुर के रहने वाले 35 वर्षीय रामकिशन पुत्र राममूर्ति खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह अपने खेत पर धान की रोपाई करने जा रहे थे। रास्ते में अरिल नदी पार करते समय डूब गए। इधर जब वह घर लौटकर नहीं आए। परिवार वाले उन्हें तलाश करते हुए खेत की ओर निकल पड़े। इसी बीच उनका शव अरिल नदी में तैरता मिला।