बड़गांव: टाउन हॉल स्थित सुखाड़िया रंगमंच पर सहकार एवं रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
सहकार एवं रोजगार उत्सव में 244 अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र। टाउन हॉल स्थित सुखाड़िया रंगमंच पर गुरुवार को सहकार एवं रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजधानी जयपुर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में उदयपुर जिले के 244 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।