मोतिहारी जिला अंतर्गत ALTF टीम के द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जहां टीम ने 552 लीटर देसी शराब बरामद किया। 18000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया। 12 भट्ठी को ध्वस्त कर पुलिस ने दो तस्कर को गिरफ्तार किया। एक बाइक भी जप्त की गई। जानकारी शुक्रवार की रात 8:16 पर दी गई।