जहाजपुर कस्बे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से आज शुक्रवार शाम करीब सात बजे पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक रेवड़वमल एवं नवनियुक्त थाना प्रभारी लोकपाल सिंह ने किया। फ्लैग मार्च पुलिस थाने से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाला गया