बड़वाह नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा घाट बुधवार को दोपहर करीब एक बजे इंदौर एयर पोर्ट रोड निवासी 40 वर्षीय नाना पिता भागीरथ की नहाने के दौरान गहरे पानी मे डूबने से मृत्यु हो गई।मृतक अपने साथियों के साथ आया था।घटना के बाद नाना को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित किया।मृतक का शाम साढ़े चार बजे पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सोपा गया।