इंदौर: द्वारकापुरी क्षेत्र के हनुमान मंदिर से दो कलश हुए चोरी, सीसीटीवी फुटेज की सहायता से पुलिस ने 3 आरोपियों की किया गिरफ्तार
Indore, Indore | May 26, 2024 इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र के हनुमान मंदिर से कुछ दिनों पहले कलश चोरी होने का मामला सामने आया था। जिसमें मंदिर पुजारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पास की ही दिग्विजय मल्टी से में रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी गए कलश बरामद किए हैं।