इंदौर: सिरपुर बांक क्षेत्र में एक बोरे में मिली महिला की लाश, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल
Indore, Indore | May 26, 2024 इंदौर के चंदन का थाना क्षेत्र के सिरपुर बांक क्षेत्र में एक महिला के शव मिलने का मामला सामने आया हैं। जिसमें बोरे में बंद महिला के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जिसके बाद सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया हैं। वहीं चंदन नगर पुलिस के द्वारा इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है।