दनियावां: दनियावां में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई
Daniawan, Patna | Apr 21, 2025 सिंगरियावां के श्री रोहित मध्य विद्यालय के समीप खेल मैदान में द्वितीय महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत के माननीय मुखिया श्रीमती रूबी कुमारी समेत जीविका के ग्राम संगठन के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सदस्यगण उपस्थित थी। इस कार्यक्रम में जीविका के कई पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।