दनियावां: मसनदपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
Daniawan, Patna | Apr 23, 2025 शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के मसनदपुर गांव में शार्ट सर्किट से गेहूं लगी खेत में आग लग गयी। देखते ही देखते पछुआ हवा का प्रभाव से सात बिगहा खेत में लगा फसल की आग अपने लपेटे में ले लिया और सारी फसल जलकर खाक हो गयी। खेत में आग लगा देख ग्रामीणों के बीच अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना पाते ही फायर बिग्रेड की एक यूनिट एवं ग्रामीण की मदद से आग पर काबू पाया।