दनियावां: पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया
Daniawan, Patna | Apr 25, 2025 ग्रामीण क्षेत्रों में भी आक्रोशपूर्ण कैंडल मार्च दनियावां।विगत दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण हमले को लेकर गांवों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है।शुक्रवार को प्रखंड के सिंगरियावां गांव के ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया रूबी देवी के नेतृत्व में मृतकों की याद में भावपूर्ण कैंडल मार्च निकला जो सिंगरियावां गांव से चलकर शाहजहांपर तक गई।