दतिया नगर: अक्षय तृतीया कल,दतिया बाल विकास विभाग अलर्ट मोड पर, बाल विवाह होने पर करे संपर्क
इस बार 10 मई यानी कल अक्षय तृतीया है। खास बात ये है कि इस दिन बड़े पैमाने पर विवाह होते हैं। इसी के चलते महिला बाल विकास विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। इसका कारण ये है कि बाल विवाह के मामलों पर रोक लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। इसके लिए विभाग की ओर से मोबाइल और टेलीफोन नंबर भी जारी किया गया है।