धनौरा: मंडी धनौरा के एक मोहल्ले के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
मंडी धनौरा शहर के एक मुहल्ले में हुई। यहां 25 वर्षीय युवक ने शुक्रवार की रात घर के कमरे में फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। जबकि उनके परिवार के लोग नीचे कमरे में सो रहे थे। सुबह जाग होने पर घटना का पता चला। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर युवक का गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।