चरखारी: चरखारी में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 5 साल की सजा, 5 हजार जुर्माना
महोबा में ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत विशेष पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 5 वर्ष का साधारण कारावास और 5 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई। थाना चरखारी में दर्ज मुकदमा में पॉक्सो एक्ट के आरोपी हरीराम कुशवाहा, पुत्र महेश कुशवाहा, निवासी मु0 सुहरयांव, चरखारी को कोर्ट ने दोषी करार दिया। मामले की विवेचना सीओ अजय अग्रवाल ने की।