सांगानेर: राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे में 27 जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया
राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। वहीं आज श्रीगंगानगर,अलवर और उदयपुर में बारिश दर्ज की गई, जबकि गुरुवार को जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। जयपुर में महज 30 मिनट के भीतर करीब 2 इंच बारिश होने से शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। वही 27 जिलों मेंअलर्ट जारी किया गया है।