बिदुपुर: मझौली चौक पर कंटेनर और ट्रक की ज़ोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
हाजीपुर-जंदाहा मार्ग पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली चौक के पास मंगलवार को एक कंटेनर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और आनन-फानन में घायल चालक को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।