गुना नगर: हेलमेट जागरूकता: अंबेडकर चौराहे पर यमराज के भेष में पुलिस का कार्यक्रम, कलेक्टर बोले- अभी समझा रहे हैं, फिर होगी सख्ती
गुना में सड़क सुरक्षा के लिए जन जागरूकता बढाने 3 दिसंबर शाम को अंबेडकर चौराहे पर यमराज के भेष में पुलिस ने कार्यक्रम किया, कलेक्टर एसपी शामिल हुए। कलेक्टर ने कहा, अभी प्यार से समझा रहे है फिर सख्ती होगी बाइक चालकों को हेलमेट लगाने यातायात नियम पालन की शपथ दिलाई। बिना हेलमेट वालों को चालान पर हेलमेट दिए और नियम पालन करने वालों का गुलाब देकर सम्मान किया।