गोपालगंज: तारा नरहवां गांव के समीप दवा खरीदने जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारा धक्का, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तारा नरहवां गांव के समीप बाइक के धक्के से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक साइकिल सवार होकर दवा खरीदने के लिए जा रहे थे। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।