लहरपुर में जिलाधिकारी की पहल पर क्षेत्र में संचालित ई-रिक्शा चालकों के लिए रूट का किया गया निर्धारण। शुक्रवार को व्यवस्था का शुभारंभ लहरपुर गेट पर उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम, पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद व अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने ई-रिक्शों को हरी झंडी दिखाकर निर्धारित मार्गों पर रवाना कर किया।