सायला: लुंबा की ढाणी गांव में रहवासी कृषि कुएं पर आग लगी,नकदी एवं जेवरात जले।
Sayla, Jalor | Feb 26, 2024 उपखंड मुख्यालय के निकटवर्ती लुंबा की ढाणी गांव में रहवासी कुएं पर आग लगी,नकदी एवं जेवरात जले। एक रहवासी कृषि कुएं पर अचानक आग लग गई घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। जिसमें घरेलू सामान सहित नकदी जल गई। लुंबा की ढाणी गांव के वालाराम चौधरी के कृषि कुए पर आग लगने से करीब ₹50000 नकद एवं आवश्यक दस्तावेज व जेवरात जल गये।