सायला: उपखंड मुख्यालय के रेवत गांव में प्रशासन ने कार्यवाही कर आम रास्ते से हटाया अतिक्रमण।
Sayla, Jalor | Feb 27, 2024 मुख्यालय के निकटवर्ती रेवत गांव में प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए आम रास्ते से हटाया अतिक्रमण। उपखंड अधिकारी के निर्देशन पर ग्राम पंचायत रेवत में आबादी भूमि में आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन के द्वारा हटाया गया।अतिक्रमणीयो द्वारा रेवत गांव में रातों-रात आम रास्ते के बीच दीवार खड़ी कर अतिक्रमण किया गया था।