बहराइच: ज़िला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय मे राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर याद किये गये प्रो. प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस
सोमवार को विकास भवन स्थित जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी के कार्यालय में "प्रशासनिक डाटा की क्षमता को उजागर करना" की थीम पर मनाए जाने वाले 20वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के मौके पर प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महलनोबिस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। बता दें कि भारत में प्रतिवर्ष 20 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है।