बेंगाबाद: लूप्पी गांव में आपसी विवाद में पति की मारपीट से महिला घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी।
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लूप्पी गांव निवासी 35 वर्षीय रहीना परवीन अपने पति ने मारपीट कर घायल कर दिया । घायल अवस्था में शुक्रवार को 9 बजे उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार, रहीना परवीन के साथ उनके पति इंचार्ज मियां ने आपसी विवाद के दौरान मारपीट की।