कैराना: कैराना में यमुना नदी में स्नान के दौरान हरियाणा निवासी छात्र गहरे कुंड में डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर
Kairana, Shamli | Jun 15, 2026 हरियाणा के जनपद जींद के गांव खेड़ा खेमावती से बलविंदर और उसका भाई गजे सिंह सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर अपने परिवार के साथ कैराना में यूपी-हरियाणा बॉर्डर स्थित यमुना नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे थे। स्नान के दौरान बलविंदर का 16 वर्षीय पुत्र शुभम यमुना नदी के नए पुल के पिलर के पास चला गया और पिलर के नीचे गहरे पानी में डूब गया।