पूर्णिया पूर्व: सदर विधायक ने हरदा, कवैया व लालगंज पंचायत में चलाया जनसंपर्क अभियान
विधायक विजय खेमका ने रविवार को ईस्ट ब्लॉक के हरदा,कवैया और लालगंज पंचायत क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में भाग लेने की अपील की । उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे इसके लिए बीएलओ को आवश्यक फॉर्म भरकर जरूर जमा करें ।