बालोद: पाररास ओवरब्रिज के निर्माण से पहले काटे जाएंगे 188 पेड़, 5 मई से शुरू होगा कटाई अभियान
Balod, Balod | May 2, 2026 बालोद-डौंडीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग स्थित पाररास रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण से पहले 188 पेड़ों की कटाई की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार और राजस्व विभाग से मंजूरी मिल चुकी है। वन विभाग के एसडीओ केएल साहू ने इसकी पुष्टि की है।