स्याना: हापुड़ बस स्टैंड पर समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
Siyana, Bulandshahr | Jun 4, 2026
नगर के हापुड़ बस स्टैंड पर समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। गुरुवार को दर्जनों समाजसेवी कार्यकर्ता नगर के हापुड़ बस स्टैंड पर पहुंचे। जहां समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर पोस्टर स्टैंड पर बनी दुकानों पर दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वही प्लास्टिक की पॉलिथीन के इस्तेमाल न करने की भी अपील की।