खरगोन। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की टिठगांव शाखा में 41.58 लाख रुपये के गबन मामले में बैंक प्रबंधन ने बड़ा कदम उठाते हुए महिला कैशियर, शाखा प्रबंधक और अकाउंटेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जांच में तीनों की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।