चित्रकूट में शनिवार सुबह 7 बजे मिशन शक्ति-5 के तहत जागरूकता दौड़ निकाली गई। निरीक्षण भवन से सीडीओ डी.पी. पाल व एएसपी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ रवाना की। दौड़ धनुष चौराहा तक होकर वापस पहुंची, जिसमें महिला आरक्षियों, छात्राओं व महिलाओं ने भाग लिया। अंत में प्रतिभागियों को जलपान वितरित किया गया।