उज्जैन शहर: विकास भी, विरासत भीः मुख्यमंत्री ने वीर भारत संग्रहालय के कार्यों व सर्प उद्यान का किया निरीक्षण,
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवारको उज्जैन स्मार्ट सिटी के अंतर्गत ऐतिहासिक कोठी पैलेस में विकसित किए जा रहे देश के पहले 'वीर भारत संग्रहालय' के जीर्णोद्धार एवं पुनरुद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह, वीर भारत न्यास और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली