चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के सकलडीहा नहर के समीम रविवार शाम एक सड़क हादसा हो गया, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सरेहुआ निवासी अमेरिका 37 वर्ष के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।