रीठी: ओवरहालिंग कार्य के चलते 19 जून तक बंद रहेगा रीठी-बरहटा रेलवे गेट
Rithi, Katni | Jun 14, 2026 कटनी-बीना रेलखंड पर स्थित रीठी स्टेशन के समीप रीठी-बरहटा रेलवे गेट को रेलवे विभाग द्वारा ओवरहालिंग कार्य के चलते अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार रेलवे गेट 19 जून तक वाहनों और आम आवागमन के लिए बंद रहेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गेट पर आवश्यक मरम्मत एवं ओवरहालिंग का कार्य किया जा रहा है!