तराना: 8 जुलाई को तराना में महेश परमार के नेतृत्व में जन आंदोलन*
Tarana, Ujjain | Jul 6, 2026 सोमवार शाम 5 बजे समाचार प्राप्त हुआ कि बुधवार 8 जुलाई को तराना में विधायक महेश परमार के नेतृत्व में जन आंदोलन होगा। सुबह 11 बजे विधायक निवास से एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकलेगा। किसानों की खाद समस्या, NEET पेपर लीक, बीमा भुगतान और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।