भोगनीपुर: मऊखास के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर घायल, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मऊ खास गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि वह भट्ठे में मजदूरी करते है। रविवार की शाम करीब 6 बजे साइकिल से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में मऊ खास के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।