जौनपुर: तेज आंधी-बारिश में कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर एक महिला की हुई मौत
जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के चितौड़ी गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे तेज आंधी और बारिश के दौरान दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। गांव निवासी मंजू देवी (48) पत्नी जियालाल गौतम मवेशियों के लिए खेत से घास काटने गई थीं। इसी बीच मौसम खराब होने पर वह बारिश से बचने के लिए एक कच्ची दीवार के पास खड़ी हो गईं। अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वह मलबे में द