मेदिनीनगर (डालटनगंज): पोखराहा कला की गर्भवती महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, एमएमसीएच में हुआ पोस्टमार्टम- हत्या का आरोप
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा कला गांव की महिला 25 वर्षीय रीता देवी पति सतेंद्र कुमार की जहरीला पदार्थ का सेवन करने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के गर्भ में 9 माह का बच्चा पल रहा था, जिससे इस दोहरी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बुधवार दोपहर 2:00 बजे महिला की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम एमएमसीएच में किया गया।