रामपुर: मंडी समिति के निकट बस ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की मौत, लोगों ने लगाया जाम, पुलिस पर लाठी चार्ज का आरोप
Rampur, Rampur | Oct 4, 2025 मंडी समिति के निकट बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर रोड का जाम खुलवाया है। घटना शुक्रवार की रात्रि 10:00 बजे की है । पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। अभी तक मृतक के परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस थाने को नहीं दी है।