नबीनगर: नबीनगर पुलिस ने गुमशुदा लड़के को उसके पिता के सुपुर्द किया
गुमशुदगी मामले में नबीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा एक लड़का जो भटककर नवीनगर रेलवे स्टेशन आ गया था। जिसे डायल 112 टीम द्वारा सकुशल बरामद कर थाना लाया और परिजनों को सूचना दिया। सूचना पाकर उसके परिजन पिता- उपेंद्र मांझी, ग्राम सिकंदरपुर थाना-सखूराबाद जिला जहानाबाद थाना पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने उनके लड़के को सुपुर्द कर दिया।