गिरिडीह: तिसरी थाना के चंदौरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, शवों का सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। गुरुवार को 10 बजे दोनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। गांव के दो अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात होने से एक 12 वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।